Doordrishti News Logo

हरियाणा भेजा ट्रांसपोर्ट कंपनी का दो लाख का प्याज खुर्दबुर्द

  • ट्रांसपोर्ट मालिक पहुंचा पुलिस की शरण में
  • ट्रक मालिक गाड़ी लेकर चंपत

जोधपुर, शहर के निकट मथानिया के रामपुरा भाटियान गांव में बस स्टेण्ड के नजदीक की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से 11 टन प्याज हरियाणा के कुरूक्षेत्र भेजा गया। मगर ट्रक मालिक ने फोन कर दिया और प्जाज से भरे मिनी ट्रक को ही खुदबुर्द कर दिया। पीडि़त द्वारा संपर्क नहीं होने पर अब उसने मथानिया थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले में अब अनुसंधान कर रही है।

मथानिया पुलिस ने बताया कि रामपुरा भाटियान निवासी दिनेश माली पुत्र जेताराम की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। उसने बताया कि उसकी एक ट्रांसपोर्ट कंपनी मां चामुण्डा नाम से रामपुरा में है। 19 मई को कंपनी ने 11 टन प्याज से एक मिनी ट्रक को सोनीपत निवासी संदीप के साथ कुरूक्षेत्र हरियाणा के लिए भेजा था। ट्रक में 235 कट्टे प्जाज भरा था। उसे 21 मई को कुरूक्षेत्र में एक अन्य ट्रांसपोर्ट कंपनी को मिलना था। मगर वहां यह ट्रक नहीं पहुंचा।

पीडि़त ने जब ट्रक मालिक संदीप के मोबाइल पर कॉल किया तो वह बंद आ रहा है। अब इसमें आशंका जताई कि संदीप ने प्याज से भरे ट्रक को खुर्दबुर्द कर दिया है। ट्रक में लादे गए प्याज की अनुमानित तौर पर कीमत दो लाख रूपए होना बताया गया है। फिलहाल मथानिया पुलिस ने माल खुर्दबुर्द का केस दर्ज किया है। जांच एएसआई पूनमचंद की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026