Doordrishti News Logo

कॉल्विन टी-20 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 शुरू

जोधपुर, नेहा क्रिकेट एकडेमी व नेहा स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित जोधपुर कॉल्विन 2022 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार 22 मई को शुरू हुई। आयोजन सचिव आमीन खान ने बताया कि यह  रात्रिकालीन  प्रतियोगिता स्पार्टन क्रिकेट ग्राउंड उचियारड़ा में खेली जा रही है। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मुख्यातिथि क्रिकेट कोच वसीम अहमद, प्रवीण रैना,अविनाश चौधरी, राजेश माखन,एडवोकेट कैलाशचन्द्र पंचारिया व क्रिकेट प्रेमी एडवोकेट चिराग जैन थे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आरएन एस इलेवन व एएसबी स्पोर्ट्स एकडेमी के बीच खेला गया। आरएन एस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 116 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसमें जय ने 41 रन व गौरव ने 25 रन बनाये और  प्रतीक चौधरी ने 4 विकेट व यशवर्धन ने 3 विकेट हासिल लिये। जवाब में एएसबी स्पोर्ट्स ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 120 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राजदीप ने 40 रन व यशवर्धन ने 32 रन बनाये और मनोज व गौरव ने एक-एक विकेट हासिल किये। इस मैच में यशवर्धन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews