Doordrishti News Logo

बालविवाह रोकथाम को विधिक सेवा प्राधिकरण का विशेष अभियान

  • सचल विधिक सेवा केंद्र-कम-लोक अदालत मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • जिले में बाल विवाह रोकथाम संबंधी विधिक जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जाएगा

जोधपुर,राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार बाल विवाह रोकथाम के लिए विशेष अभियान “बाल विवाह को कहें ना” के अंतर्गत मोबाइल वैन के माध्यम से आमजन में जागरूकता लाने हेतु जोधपुर जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला अध्यक्ष राघवेंद्र काछवाल (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) द्वारा सचल विधिक सेवा केंद्र-कम-लोक अदालत मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर जिले के अधीनस्थ तालुका विधिक सेवा समिति के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

बालविवाह रोकथाम को विधिक सेवा प्राधिकरण का विशेष अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला की सचिव पूर्णिमा गौड़ ने बताया गया कि मोबाइल वैन द्वारा जिले में बाल विवाह रोकथाम संबंधी विधिक जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जाएगा जिसके लिए मोबाइल वैन 23 मई से 7 जून तक बालेसर, फलोदी,ओसियां,पीपाड़, बिलाड़ा आदि विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार कर विधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुकेश कुमार प्रथम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला,उषा प्रजापत,न्यायिक मजिस्ट्रेट जोधपुर जिला,जोधपुर जिले एवं अन्य न्यायिक कर्मचारी, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026