Doordrishti News Logo

गाड़ी से हल्की टक्कर लगने पर विवाद के बाद मारपीट और फ़ाररिंग

  • दो पक्ष के तीन लोग चोटिल
  • पुलिस में मामला दर्ज
  • दो लोग शांति भंग में गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के रिडियाफांटा के समीप एक गाड़ी को हल्की टक्कर लगने के बाद आपसी बोलचाल हो गई। बोलचाल विवाद में बढऩे के साथ मारपीट होने लगी। बाद शिकायत लेकर पहुंचे एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से देर रात तक मामला दर्ज करते हुए इसमें दो लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया।

सूरसागर थाने के एसआई जेठाराम ने बताया कि सूरसागर निवासी यजवेंद्र माली और उसकी चाची रविवार की दोपहर में अपनी गाड़ी से रिडिया फांटा की तरफ से निकल रहे थे। तब रूपावतों का बेरा निवासी हरीश अपनी स्कार्पियो लेकर निकल रहा था। इसमें चार लोग सवार थे। तब उसकी गाड़ी को आगे पीछे करने और हल्की टक्कर लगने पर बोलचाल हो गई। इनमें विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लग गई। एक बारगी मामला शांत हो गया। मगर बाद में यजवेंद्र माली अपने रिश्तेदार रमेश माली के साथ हरीश के घर पर शिकातय करने पहुंचा। तब वहां भी बोलचाल होने के साथ हाथापाई होने लगी। तब पाइप से वार कर दिया गया। इसके साथ ही हरीश ने फायर कर दिया। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

एसआई जेठाराम ने बताया कि इसमें हरीश के साथ नरेश नाम के शख्स को शांतिभंग में पकड़ा है। इसमें अभी यजवेंद्र माली व रमेश माली की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। मारपीट में यजवेंद्र, रमेश माली एवं हरीश चोटिल हुए हैं। जिनका मेडिकल करवाया गया। प्रकरण में गिरफ्तारी बाकी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026