Doordrishti News Logo

दुष्कर्म के आरोपी पुलिस अभिरक्षा में कार बाइक जब्त,अग्रिम अनुसंधान जारी

युवती के बालिका गृह से भागने का मामला

जोधपुर, शहर के निकट बालिका गृह मंडोर से 20 मई की रात एक बजे लडक़ी के दीवार फांद कर भागने और फिर उसके साथ दो लोगों द्वारा किए गए दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए अभियुक्तों को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश कर दो दिन की अभिरखा में लिया है। उनकी कार और बाइक को पुलिस ने जब्त किया है। लडक़ी को बालिका सुधार गृह भिजवा दिया गया।

मंडोर पुलिस ने बताया कि मंडोर बालिका गृह से 20 मई की रात को एक युवती दीवार फांद कर भाग गई। इस बारे में बालिका गृह अधीक्षक दीपिका विश्रोई की तरफ से उसके फरारी का केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस इस किशोरी को ढूंढ कर उसके घर से लेकर आ गई। वह एक साल पहले जिला पश्चिम में झंवर थाने में मर्डर केस में सुधार गृह भिजवाई गई थी। इधर दस्तयाब लडक़ी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी ढाई साल की बच्ची और माँ पिता की याद आ गई थी। इस कारण वह पलायन कर गई।

दस्तयाब कर लाई गई लडक़ी ने पुलिस को बताया कि उसे रास्ते में बस स्टेण्ड पर छोडऩे के बहाने दो अलग अलग जगहों पर रेप किया गया। इस पर पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के मामले में अब दो आरोपियों सोनलपुरा राणेरी बाप निवासी कुलदीप पुत्र लाडूराम विश्रोई और गोदेलाई देचू के बाबूराम पुत्र बुधाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों आरोपी दो दिन की पुलिस अभिरक्षा में हैं। युवती को फिर से सुधार गृह भिजवा दिया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026