Doordrishti News Logo

फोन हैक कर खाते से निकाले 96 हजार

जोधपुर, शहर के शिकारगढ़ इलाके में रहने वाले एक शख्स का फोन हैक कर उसके खाते से 96 हजार रूपए निकाल लिए गए। अज्ञात शख्स ने फोन पे को ऑन लाइन खोलने को कहा। इस बीच शातिर ने फोन को हैक कर डाला। खाते से तीन बार में 96 हजार रूपए पार कर लिए। उसके पास में मोाबइल पर संदेश भी नहीं मिला। अब वह बैंक गया तो इस बारे में पता लग पाया। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बताया कि शिकागगढ़ के नैणों की ढाणी निवासी मनमोहन पुत्र लादूराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके फोन पर किसी शख्स ने फोन किया। उसे कहा गया कि फोन पे खोले। उसमें कुछ गड़बड़ है। आप उसे खोले। इस पर फोन गड़बड़ होने का बोल कर लिंक डाला। इस पर शातिर ने फोन को हैक कर डाला। तब तक शातिर ने उसके खाते से 96 हजार रूपए पार कर लिए। पीडि़त को इस बारे में अब पता लगने पर उसने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी। पुलिस ने आईटी एक्ट एवं धोखधड़ी में केस दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026