Doordrishti News Logo

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, खड़ी कार सहित सामान सुलगा

जोधपुर, शहर के प्रताप नगर एरिया दाउ की ढाणी के पास में शुक्रवार की देर रात एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग को काबू पाने के लिए दमकल की आधा दर्जन गाडिय़ों को मौके पर आना पड़ा। आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। आग की चपेट में आने से लाखों का कबाड़ और एक कार भी चपेट में आई है।

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, खड़ी कार सहित सामान सुलगा

दमकल सूत्रों के मुताबिक रात पौने 11 बजे के आसपास प्रताप नगर क्षेत्र मेें दाउ की ढाणी के नजदीक एक कबाड़ गोदाम में आग की सूचना मिली। इस पर एक गाड़ी को वहां भेजा गया। मगर हवा के चलते आग की तीव्रता फैलती गई। एक एक बाद में शास्त्रीनगर, बासनी से भी दमकलों को बुलाया गया। मौके पर आधा दर्जन दमकल आग को काबू पाने का प्रयास कर रही थी। आग लगने का कारण सामने नही आया है। आस पास काफी कारें खड़ी होने से हालांकि उनको नुकसान नहीं पहुंचा है। इसमें लाखों के नुकसान होने का अंदेशा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: