Doordrishti News Logo

सातवीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

चित्रकारों ने अपनी आत्मा से ईश्वर को एक करके सुन्दर चित्र बनाये

जोधपुर,ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ़ आर्ट एंड कल्चर की सातवीं सालाना राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का गुरुवार को राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की आर्ट गैलरी में शुभारम्भ हुआ। प्रदर्शनी का समापन रविवार 12 बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। इस प्रदर्शनी में देश के कोने-कोने से 100 चयनित कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।

सातवीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

प्रदर्शनी का समाज सेवी इरा सिसोदिया,वरिष्ठ चित्रकार लाल सिंह भाटी और विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरा सिंह ने प्रदीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनी पुस्तिका का उन्मोचन भी किया गया। समारोह में फोटोग्राफर राम जी व्यास, चित्रकार सय्यद मेहर अली अब्बासी, अजय सिंह राजपुरोहित, टीकम खंडप्पा, किशोर नायक, सुरेंदर सिंह आदि कलाकार उपस्थित थे।

सातवीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

वरिष्ट चित्रकार लाल सिंह भाटी ने प्रदर्शनी में लगी कलाकृतियों की प्रसंशा करते हुए कहा की ऐसा लगता है जैसे चित्रकारों ने अपनी आत्मा से ईश्वर को एक करके इतने सुन्दर चित्र बनाये। भोपाल के चित्रकार राकेश सोनी के द्वारा अंकित भावात्मक छवि ‘हारमनी IV’, डॉ नीरजा पीटर्स की ‘होप’, अनीता कुमारी की ‘योगिनी’; लखविंदर सिंह, ज्योतिर्मय दलपति, अत्तरी चेतन, लोहित पट्टर द्वारा ग्राफ़िक चित्रों की दर्शकों ने प्रसंसा की।

समारोह के अंत में अतिथि ईरा सिसोदिया को प्रदीप्त किशोर दास, लाल सिंह भाटी को यतीश कासरगोड और नीरा सिंह को रामजी व्यास के द्वारा सम्मानित किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026