Doordrishti News Logo

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश करेंगे शुभारंभ

राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को

जोधपुर,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव तथा न्यायाधीश विजय बिश्नोई अध्यक्ष, राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति जोधपुर के निर्देशानुसार 14 मई को राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में वर्ष 2022 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के स्तर पर लगभग 1900 प्रकरणों को चिह्नित किया गया है।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के सदस्य सचिव दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव प्रातः 10ः20 बजे सरस्वती पूजन के साथ करेंगे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के न्यायाधीशों की अध्यक्षता में 5 बैंचों का गठन किया गया है। जिसमें बैंच संख्या 1 में न्यायाधीश डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी, अध्यक्ष व मनोज भंडारी वरिष्ठ अधिवक्ता सदस्य, बैंच संख्या 2 में न्यायाधीश दिनेश मेहता अध्यक्ष व मुक्तेश माहेश्वरी सदस्य, बैंच संख्या 3 में न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर, अध्यक्ष व रवि भंसाली वरिष्ठ अधिवक्ता सदस्य, बैंच संख्या 4 में न्यायाधीश मनोज कुमार गर्ग अध्यक्ष व कुलदीप माथुर वरिष्ठ अधिवक्ता सदस्य तथा बैंच संख्या 5 में न्यायाधीश रामेश्वर व्यास अध्यक्ष व सीएस कोटवानी सदस्य के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आमजन से अनुरोध किया गया है कि जिनके विवाद न्यायालयों में विचाराधीन हैं, उनमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारान संबधित न्यायालय में 14 मई, शनिवार को उपस्थित होकर प्रकरण निस्तारण करवाकर लोक अदालत का फायदा उठाएं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026