Doordrishti News Logo

पाक विस्थापित झोलाछाप डॉक्टर को रात में तीन युवकों ने लूटा

चाकू दिखाया और पर्स से 45 सौ रूपए ले गए

जोधपुर, निकटवर्ती बोरानाडा क्षेत्र में न्यू कोविड सेंटर के समीप रात को पाक विस्थापित झोलाछाप डॉक्टर को बाइक सवार तीन युवकों ने चाकू दिखा कर 45 सौ रूपए लूट लिए। अज्ञात युवकों के खिलाफ अब डॉक्टर की तरफ से बोरानाडा थाने में केस दर्ज करवाया गया है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।

बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड इलाके में रहने वाला दयालदास बोरानाडा के डोली गांव में क्लिनिक  चलाता है। रात को वह अपने क्लिनिक से निकल कर घर की तरफ जा रहा था। तब रास्ते में न्यू कोविड सेंटर के समीप तीन युवकों ने डॉक साब बोलकर रूकवाया और चाकू दिखाकर पर्स से 45 सौ रूपए छीन लिए। बाद में डॉक्टर को छोड़ दिया। थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि पीडि़त दयाल दास पाक विस्थापित है और डोली में क्लिनिक चलाता है। अज्ञात बदमाशों की पहचान कर तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026