लू की चपेट में मारवाड़, तन झुलसने लगा
भीषण गर्मी
जोधपुर, प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मारवाड़ में भी पारा निरंतर चढ़ता जा रहा है। रेगिस्तानी इलाकों में सीमा पर तैनात जवान पापड़ तक सेंक रहे हैं। जोधपुर में भी पारा 44 डिग्री के पार हो चला है। भीषण गर्मी के बीच लू का असर बने रहने से आमजन का घरों के बाहर निकलना भी मुहाल हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो हीटवेव के आसार हैं। कई जिलों के लिए यलो एलर्ट भी जारी हुए है। शहर में आज सुबह से ही उष्ण हवा बनी रहने से तन झुलसते रहे।
दोपहर में तेजी से चलने वाली हवा ने लू का आभास बनाए रखा। लोगों को घरों में कैद होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दोपहर 12 बजे बाद तो शहर की सडक़ें तक सूनी नजर आती है। गली मोहल्लों में इक्कादुक्का लोग विचरण करते नजर आते है।
तीन दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी बारिश का दौर बना था। जो अब खत्म होने के बाद फिर से गर्मी का असर तेज होने लगा है। मारवाड़ के बाड़मेर जिले में पारा 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। जालोर सिरोही में भी पारा 44 पार चल रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

