Doordrishti News Logo

शराब ठेका के सैल्समैन ने गोदाम में लगाया फंदा

  • सुबह कर्मचारी पहुंचे तब घटना का लगा पता
  • फोन नहीं उठाने पर पुलिस को दी सूचना

जोधपुर, शहर के प्रथम पुलिया पर एक शराब ठेेके के सैल्समैन ने दुकान के अंडर ग्राउण्ड में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। सुबह दुकान के अन्य कर्मचारी पहुंचे तब शटर बंद होने के साथ वह फोन भी नहीं उठा रहा था। तब पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने दरवाजा तुड़वाने के बाद अंडर ग्राउण्ड में देखा तो वह पंखें के हुक में झूल रहा था। आशंका है कि रात को ही उसने फंदा लगा लिया होगा।

देवनगर थाने के एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि प्रथम पुलिया स्थित एक अंग्रेजी शराब ठेका सैल्समैन दरवाजा नहीं खोल रहा और ना ही फोन उठा रहा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची और दरवाजा तुड़वाया। उन्होंने बताया कि दुकान में जाने पर वह नहीं दिखा तब अंडर ग्राउण्ड में गए। इस पर सैल्समैन फंदे पर लटका दिखा। मृतक करवड़ थानान्तर्गत देसूरिया माणकलाव स्थित गवारियां बस्ती का रहने वाला 22 साल का माधुराम पुत्र सुखराम गवारिया है। उसने आत्महत्या किस कारण की इस बारे में फिलहाल पता नहीं चला है।
एएसआई अनिल कुमार के अनुसार परिजन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। दोपहर में कार्रवाई कर शव सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: