Doordrishti News Logo

भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

नारेबाजी कर अशोक गहलोत का पुतला फूंका

जोधपुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की गाड़ी पर बूंदी के बड़ग़ांव के पास हुए हमले के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोधपुर में विरोध जताया और मुख्यमंत्री के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर पुतला दहन किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो वरुण धनाडिया ने बताया कि बूंदी में एक ढाबे पर कांग्रेस समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेरा और पत्थरबाजी कर पुतला दहन किया। इस पूरी घटना से युवा कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने इसे षडयंत्रपूर्वक हमला करना बताया है।

इसके विरोध में रविवार को दाउजी की होटल चौराहे पर भाजयुमो देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष अरविंद बर्रा व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो वरुण धनाडिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। धनाडिया ने बताया कि यह हमला कांग्रेस की कुत्सित मानसिकता को दर्शाता है। इस प्रकार के हमले से भाजपा के सेनापति और सिपाही डरने वाले नहीं है। इस दौरान भाजपा देहात उत्तर जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल,जिला मंन्त्री कालूसिंह भाटी,पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत, कड़वासरा,भगीरथ भादू, भीयाराम पटेल,अमृत गौड़,भल्लाराम कराणी, विजय जयपाल,धन्नाराम चौधरी, माणक सिंह राजपुरोहित, जितेंद्र बेनीवाल, बाबूलाल नरवाल,शिवम बिश्नोई, शंकर जांगिड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: