Doordrishti News Logo

शीघ्र दूर होंगी एयरपोर्ट विस्तार की अड़चनें-शेखावत

मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर एयरपोर्ट के विस्तार में आ रही सभी अड़चनों को दूर करने की बात कही। शुक्रवार को नई दिल्ली से जोधपुर पहुंचे शेखावत ने जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत की। एयरपोर्ट विस्तार को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया कि जोधपुर एयरपोर्ट पर अधिक संख्या में फ्लाइट्स खड़ी नहीं हो पा रही हैं। शेखावत ने कहा कि नया एप्रन बन चुका है। नए एप्रन को कनेक्ट भी कर दिया। उसका रंगरोगन का काम हो चुका है। फ्लाइट्स को खड़ा करने की परमिशन भी मिल गई है। जल्द ही एयरपोर्ट पर दूसरे एप्रन का एक्सटेंशन पार्ट भी सुचारू हो जाएगा।

शीघ्र दूर होंगी एयरपोर्ट विस्तार की अड़चनें-शेखावत

शेखावत ने कहा कि नई टर्मिनल बिल्डिंग बनाने के लिए जो अतिरिक्त भूमि चाहिए थी, वो मिल चुकी है। पेड़ हटाने का टेंडर हो गया था। हालांकि, जिस गति से पेड़ हटने चाहिए थे, वो टाइमलाइन के अनुसार नहीं हो पाया है। आज बात करके उसकी समीक्षा करेंगे। शीघ्र नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास होकर काम प्रारंभ होगा, ताकि जोधपुर की एयरपोर्ट संबंधी समस्या का हमेशा के लिए समाधान हो जाए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026