Doordrishti News Logo

भारत विकास परिषद के नववर्ष कैलेंडर का विमोचन

जोधपुर,भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा के नववर्ष 2022 के कैलेंडर का विमोचन शुक्रवार को सूरसागर विधायिका द्वारा किया गया। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर और सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा ने बताया कि इस वर्ष के कलेंडर का विमोचन सूरसागर विधायिका सूर्यकांता व्यास,नव-शिक्षा समाज के अध्यक्ष गिरीश माथुर, शाखा अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर, वित्तसचिव पुखराज फोफलिया और सह-सचिव अजय माथुर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा की भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा समय- समय पर जो समाज सेवा के कार्य समर्पण भाव से किए वह काबिले तारीफ हैं और इसकी गूंज पूरे प्रदेश में है। वित्तसचिव पुखराज फोफलिया और सह-सचिव अजय माथुर ने विधायिका को भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा विभिन्न सेवा प्रकल्पों द्वारा जो कार्य गत वर्ष किए गए उनके बारे में अवगत कराया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed