Doordrishti News Logo

न्यू पावर हाऊस बिजलीघर परिसर से लाखों का कॉपर चोरी

जोधपुर, शहर के न्यू पावर हाऊस रोड स्थित बिजली घर परिसर से अज्ञात चोर रात में लाखों कॉपर वायर चुराकर ले गए। यह कॉपर वायर खुला बताया जाता है। जेइएन की तरफ से बासनी थाने में तांबा चोरी का मामला दर्ज करवाया गया है।

बासनी पुलिस ने बताया कि जोधपुर डिस्कॉम में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता पंकज गुप्ता की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि न्यू पावर हाऊस रोड पर आए बिजली घर परिसर से अज्ञात चोर कॉपर वायर चुरा ले गए। चोरी हुए माल का ब्यौरा नहीं दिया गया है। मगर माना जा रहा है कि कॉपर की कीमत लाखों में हो सकती है। फिलहाल बासनी पुलिस इसमें अनुसंधान कर रही है। चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: