Doordrishti News Logo

एंपीयर में पानी डालते करंट लगने से युवक की मौत

जोधपुर, जिले के ओसियां तहसील के भिंयाडियां गांव में सोमवार की सुबह बिजली के एंपीयर में पानी डालते अर्थ में आए करंट से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।

ओसियां पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में भिंयाडियां गांव निवासी हरीराम पुत्र प्रभुराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 36 साल का फूसाराम जाट खेत पर बिजली के एंपीयर में पानी डाल रहा था। तब अर्थ में आए करंट से वह घायल हो गया। इस पर उसे ओसियां अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां पर उसकी मौत बता दी गई। ओसियां पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। इसमें किसी प्रकार की शक जाहिर नही की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed