रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल से चरमराने लगी चिकित्सा व्यवस्थाएं
रात से अन्य डॉक्टर भी उतरेंगे हड़ताल पर
जोधपुर, देश के साथ प्रदेश भर में जूनियर डॉक्टर की हड़ताल चल रही है। जोधपुर में भी एसएन मेडिकल कॉलेज से संबंधित अस्तपतालों में भी डॉक्टर पिछले एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं लेकिन आज सोमवार रात से रेजिडेंट डॉक्टरों ने पूर्ण रुप से हड़ताल करने की घोषणा कर दी है।
नीट पीजी की कॉउंसलिंग सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने से हो रही देरी के विरोध में 28 नवंबर से आंदोलनरत डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर आज सोमवार रात से अस्पताल का कोई काम नहीं करेंगे। मेडिकल कॉलेज से जुड़े एमजीएच, एमडीएमएच, केएन चेस्ट व उम्मेद अस्प्ताल में अपनी सेवाएं नहीं देगे। इसका नोटिस भी प्रबंधन को दे दिया है।
प्रदर्शन और नारेबाजी
सोमवार सुबह से ही रेजिडेंट एमडीएमएच अस्प्ताल में प्रदर्शन कर रहे हैं। इनका कहना है कि मामला केंद्र सरकार का है लेकिन राज्य सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है मरीज तो राज्य के ही हैं। राज्य सरकार को भी हमारी बात रखनी चाहिए. लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तो बात करने के लिए भी तैयार नहीं है।
मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होगी
जोधपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर के अध्यक्ष डॉ संदीप देवात ने बताया कि रविवार को हुई ऑल राजस्थान रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिशन की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर एमके आसेरी ने बताया कि हमें नोटिस मिल चुका है हमारा प्रयास होगा कि मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
कोविड के चलते हुई नीट पीजी की परीक्षाओं में देरी
कोरोना के चलते नीट पीजी की परीक्षा करीब 8 माह की देरी से हुई। तब अंतिम वर्ष के रिजल्ट में डॉक्टर पास आउट कर चले गए लेकिन प्रथम वर्ष के लिए नए रिजल्ट काउंसलिंग अटक जाने से नहीं आए। इसके चलते वर्तमान में द्वितीय वर्ष व अंतिम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर को ही सारा काम करना पड़ रहा है।
ऑपरेशन सहित अन्य कार्यों का भी भार
रेजीडेंट डॉक्टर्स इस समय बड़े ऑपरेशन सहित अन्य काम करते हैं। मौजूद अंतिम वर्ष के रेजीडेंट का एक साल भी जल्द खत्म हो जाएगा लेकिन वे ज्यादातर समय वार्ड के कामों में ही उलझे रहे। अब अगर प्रथम वर्ष के समय रहते रेजिडेंट नही आते हैं तो पूरी व्यवस्था चरमरा जाएगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

रिश्तेदार ने बेटी को उठाकर ले जाने की दी धमकी

पुलिस पर हमला करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगों ने बैंक कर्मियों के सामने साफ किया खाता

सतलाना स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य से दस रेलसेवाएं प्रभावित

रात 11 बजे के बाद ट्रेन में नहीं होगी मोबाइल चार्जिंग

