पुलिस पर हमला करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तारी से बचने के लिए बना ट्रक ड्राइवर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस पर हमला करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार। पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर ग्रामीण की जिला स्पेशल टीम को बड़ी सफलता मिली है। डीएसटी ने चित्तौडग़ढ़ जिले के बस्सी थाने में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और फायरिंग के मामले में पिछले 2 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी विकास बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी गिरफ्तारी के डर से भेष बदलकर ट्रक ड्राइवर का काम कर रहा था और फरारी काट रहा था। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन और एएसपी रामेश्वर कड़ेला के सुपरविजन में डीएसटी प्रभार शंकर कड़वा को वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे। मंगलवार को डीएसटी को खास मुखबिर से सूचना मिली कि बस्सी चित्तौडग़ढ़ थाने पर जानलेवा हमला और फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी विकास बिश्नोई पंचायती राज चुनाव के दौरान अपने गांव खोखरिया आया हुआ है।
साइबर ठगों ने बैंक कर्मियों के सामने साफ किया खाता
सूचना मिलते ही एएस आई श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में टीम ने सरहद खोखरिया पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दस्तयाब कर लिया। पकड़े गए आरोपी खोखरिया पुलिस थाना कापरड़ा निवासी विकास उर्फ विक्रम उर्फ मुरली उर्फ विक्रम चंद पुत्र मंगलाराम बिश्नोई के खिलाफ पुलिस थाना बस्सी में मामला दर्ज था। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
Related posts:

साइबर ठगों ने बैंक कर्मियों के सामने साफ किया खाता

सतलाना स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य से दस रेलसेवाएं प्रभावित

रात 11 बजे के बाद ट्रेन में नहीं होगी मोबाइल चार्जिंग

चोलामंडलम फाइनेंस को 15 दिन में दिलाएं कब्जा

पंचायत चुनाव से पहले चार संदिग्ध बोलेरो कैंपर सीज

श्रीगंगानगर के फरार इनामी तस्कर को जोधपुर में पकड़ा

यातायात पुलिस एसीपी शर्मा एएसपी बने

फर्जी ई-चालान मैसेज से सावधान रहें सरकारी साइट पर ही जांचें

