रिश्तेदार ने बेटी को उठाकर ले जाने की दी धमकी
- पारिवारिक विवाद
- दो करोड़ के फिरौती की मांग
- पीडि़त पहुंचा थाने में
जोधपुर(दूरदृष्टिन्यूज),रिश्तेदार ने बेटी को उठाकर ले जाने की दी धमकी। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित रामनगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने कुछ रिश्तेदारों पर बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी और दो करोड़ फिरौती की मांग की।
धमकीं से तंग और परेशान होकर पीडि़त मंगलवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पहुंचा और तीन नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने अब प्रकरण में तफ्तीश आरंभ की है।चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस के अनुसार रामनगर में रहने वाले एक व्यक्ति की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। उसकी बेटी फिलहाल घर पर है।
पुलिस पर हमला करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार
उसके गिनायत अथवा रिश्तेदार पवन,गणेश और पीयूष आदि मिलकर बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी कॉल कर उससे दो करोड़ की फिरौती मांग रहे हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को पीडि़त थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया गया है। आरंभिक पड़ताल में बताया कि इनके बीच पारिवारिक विवाद है। जिसके चलते फोन कॉल कर धमकाया जा रहा है।
Related posts:

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

पुलिस पर हमला करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगों ने बैंक कर्मियों के सामने साफ किया खाता

सतलाना स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य से दस रेलसेवाएं प्रभावित

रात 11 बजे के बाद ट्रेन में नहीं होगी मोबाइल चार्जिंग

चोलामंडलम फाइनेंस को 15 दिन में दिलाएं कब्जा

पंचायत चुनाव से पहले चार संदिग्ध बोलेरो कैंपर सीज

श्रीगंगानगर के फरार इनामी तस्कर को जोधपुर में पकड़ा

