सतलाना स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य से दस रेलसेवाएं प्रभावित
अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा ठहराव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सतलाना स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य से दस रेलसेवाएं प्रभावित। रेलवे द्वारा सतलाना स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के कारण 10 रेलसेवाओं का सतलाना स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ये रेलसेवाएं निर्धारित तिथियों में सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी। इसमें गाड़ी संख्या 74839, भगत की कोठी-बाड़मेर रेलसेवा, गाड़ी संख्या 14893, भगत की कोठी-पालनपुर रेलसेवा,गाड़ी संख्या 74842,भीलड़ी-भगत की कोठी रेलसेवा और गाड़ी संख्या 54814, बाड़मेर-जोधपुर रेलसेवा 30 एवं 31 अक्टूबर को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
गाड़ी संख्या 14895, भगत की कोठी-बाड़मेर रेलसेवा,गाड़ी संख्या 14896,बाड़मेर-भगत की कोठी रेलसेवा,गाड़ी संख्या 74840, बाड़मेर- भगत की कोठी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 74841, भगत की कोठी-भीलड़ी रेलसेवा,गाड़ी संख्या 14894, पालनपुर-भगत की कोठी रेलसेवा और गाड़ी संख्या 54813, जोधपुर-बाड़मेर रेलसेवा 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को सतलाना स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
रात 11 बजे के बाद ट्रेन में नहीं होगी मोबाइल चार्जिंग
जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस खडक़ी तक ही चलेगी
संचालन संबंधी कारणों सेजोधपुर-हडपसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस नवंबर में निर्धारित अवधि के दौरान खडक़ी स्टेशन तक ही संचालित होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 20495 जोधपुर-हडपसर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 1 से 15 नवंबर तक तथा ट्रेन संख्या 20496 हडपसर- जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 से 16 नवंबर तक 15 दिन खडक़ी- हडपसर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।इस अवधि में दोनों ट्रेनें खडक़ी स्टेशन तक ही चलेंगी।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

