अलसुबह कार और नगर निगम की गाड़ी में भिड़ंत, दो घायल
जोधपुर शहर के सर्किट हाउस रोड पर सोमवार सुबह कार व निगम गाड़ी टकरा गई। हादसे में कार चकनाचूर हो गई। गऩीमत यह रही कि कोई जनहानी नहीं हुई। हालांकि कार की स्थिति देख हर कोई दहल गया। कार में दो लोग सवार थे। दोनों का प्राथमिक उपचार करवाया गया। पुलिस का कहना है कि नगर निगम ड्राइवर व कार चालक में राजीनामा हो गया। क्रेन से सड़क़ पड़ी कार को हटाया गया। जानकारी के अनुसार सर्किट हाउस रोड लालजी हैंडीक्राफ्ट के पास एक कार अनियंत्रित होकर नगर निगम सीवरेज की गाड़ी में जा घुसी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन उनमें सवार दो लोगों को मामूली चोट आई।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की गंभीरता कार की स्थिति को देख कर लगाई जा सकती है लेकिन कार सवार बाल- बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कार अनियंत्रित हो गई थी। इसके चलते हादसा हुआ। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। नगर निगम चालक को उदयमंदिर थाने ले जाया गया। उदयमंदिर थानाधिकारी अमित सियाग ने बताया कि दोनों पार्टी में राजीनामा हो गया है। क्षतिग्रस्त कार क्रेन के माध्यम से हटा दी गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

