कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

हिंदी वाद-विवाद और क्विज में प्रथम स्थान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान, बांदरसींदरी,किशनगढ़ (अजमेर) में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव कला-उत्सव 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदी वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विद्यार्थियों ने सामूहिक लोक नृत्य एवं शास्त्रीय एकल गायन की प्रस्तुतियों से भी अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का परिचय दिया। हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में नितीशा भंडारी एवं किशन सिंह ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पुलिस पर हमला करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार

क्विज प्रतियोगिता में राहुल सिंह राठौड़,किरण कंवर जोधा एवं ममता बिश्नोई की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। महोत्सव में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सामूहिक लोक नृत्य एवं शास्त्रीय एकल गायन की प्रस्तुतियां दीं। इनमें माही चौधरी,विद्या राठौड़, उज्ज्वला निहाल,करीना, ममता बिश्नोई,ममता, संजना,कोमल,नरिशना एवं संजू जोधा सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विद्यार्थियों ने अपनी कला,लय-ताल और भावाभिव्यक्ति के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं संगीत की समृद्ध परंपरा को प्रस्तुत किया। सामूहिक लोक नृत्य का निर्देशन पंडित सतीश चंद्र बोहरा ने किया,जबकि संगीत संयोजन कार्तिक कुमावत ने किया। इस उपलब्धि में विश्वविद्यालय के छात्र सेवा मंडल की अध्यक्ष प्रोफेसर ऋतु जौहरी,सचिव डॉ.दिनेश राठी,मैनेजर डॉ.सुरेश कुमार एवं रुद्र नमन सिंह सहित संबंधित सदस्यों का सहयोग रहा।