राज्यों के अधिकारों का हनन नहीं- शेखावत
राज्यसभा में बांध सुरक्षा विधेयक 2019 पर चर्चा के दौरान बोले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री
नई दिल्ली, राज्यसभा में बांध सुरक्षा विधेयक 2019 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बांध सुरक्षा राज्य और केंद्र से अधिक जीवन और प्रकृति की रक्षा का विषय है, जिसके बारे में सभी को समग्रता से विचार करना होगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बांध सुरक्षा विधेयक बांधों की सुरक्षा में अखिल भारतीय एकरूपता लाने की समन्वयपूर्ण-समावेशी नीति है। हम हमारे पूर्वजों द्वारा उत्तम तकनीकी से बनाए गए बांधों की उपेक्षा नहीं, उनकी सुरक्षा करना चाहते हैं। इसमें राज्यों के अधिकारों का हनन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम बांध टूटने से होने वाली जनहानि रोकना चाहते हैं। यह भी अटल सत्य है कि बांध के टूटने से ईको सिस्टम भी टूटता है। यह विधेयक बांधों से जुड़े इतिहास से सीख लेकर वर्तमान में सचेत रहते हुए भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मर्यादा के आंगन में स्वछंदता का प्रदर्शन

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर को मिला केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

12 से 15 नवंबर को राजाराम आश्रम में मरू निनाद घोष शिविर

