Doordrishti News Logo

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी

अफरा-तफरी मची -जनहानि नहीं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बंद शोरूम के शटर में घुसी। शहर के 12वीं रोड चौराहे से जलजोग चौराहे की ओर जाते समय एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे स्थित बंद शोरूम के शटर में जा घुसी। कार की जोरदार टक्कर से शोरूम का शटर टूट गया।

50 लाख की लूट के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्र में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। फिलहाल कार के अनियंत्रित होने और हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।