Doordrishti News Logo

शहर में बदला मौसम का मिजाज, बादलों ने डाला डेरा

जोधपुर, देश के अंडमान में बने कम दबावी क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदल गया है। इसका असर मारवाड़ पर भी देखने को मिल रहा है। सूर्यनगरी में मावठी बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने भी राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। गुजरात प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

शहर में बदला मौसम का मिजाज, बादलों ने डाला डेरा

जोधपुर में शहर में रात से बादलों ने अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया था। आज सुबह मारवाड़ कोहरे में लिपटा नजर आया। दूर दूर तक साफ नजर नहीं आ रहा था। बादलों के छाने से सूर्यदेव के दर्शन भी दोपहर तक ना के बराबर हो सके। कोहरे से सुबह के समय जल्दी घर से निकलने वाले वाहन चालको को अपनी गाडिय़ों की हैडलाइट तक जलानी पड़ गई। कोहरे के असर से रेल पटरियां भी साफ नजर नहीं आ रही थी।

शहर में बदला मौसम का मिजाज, बादलों ने डाला डेरा

मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही चेता दिया कि अंडमान में बने कम दबाव के क्षेत्र एवं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में मौसम बदल जाएगा। इनके असर से कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। जोधपुर में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज सुबह से ही तापमान दस डिग्री तक पहुंच गया। धूप नहीं खिलने से बेजा सर्दी का अहसास हुआ। अचानक से बदले मौसम से लोगों की दिनचर्या तक प्रभावित हो गई। शुक्रवार तक मौसम साफ होने की संभावना व्यक्त की गई है। फिलहाल दो दिन तक सर्द मौसम बना रहेगा। शहर में दोपहर तक कोहरे की चादर नजर आई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews