Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री गहलोत पूर्व मंत्री मदेरणा के घर पहुंचे संवेदना प्रकट की

अनेक कांग्रेसी नेता,विधायक ने भी मदेरणा को श्रद्धांजलि दी

जोधपुर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर में जिले के लक्ष्मणनगर चाडी गांव पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री स्व. महिपाल मदेरणा के शोक संतृप्त परिवार को शोक संवेदनाएं प्रकट की। बाद में वे प्रशासन शहरों के संग कार्यक्रम में निरीक्षण के लिए नागौर रवाना हो गए। वे हैलीकाफ्टर से जोधपुर पहुंचे।

मुख्यमंत्री गहलोत पूर्व मंत्री मदेरणा के घर पहुंचे संवेदना प्रकट की

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार दोपहर में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर उनके पैतृक निवासी लक्ष्मण नगर चाडी ओसियां पहुंचे। जहां वे उनके परिजन से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करने के साथ ढांढस बंधाया। इसके बाद वे नागौर के लिए हैलीकाफ्टर से ही रवाना हो गए। वहां पर प्रशासन शहरों के संग कार्यक्रम का जायजा लेंगे।

स्व.महिपाल मदेरणा को उनके गांव चाडी स्थित निवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भारतीय राष्ट्रोय कांग्रेड के महामंत्री अजय माकन, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, राजस्व मंत्री व पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, अल्पसंख्यक मंत्री सालेह मोहम्मद,पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला, मुख्यमंत्री के पूर्व सलाकार व राजस्थान संगीत नाटक अकादमी पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा, विधायक मनीषा पंवार, महेंद्र विश्नोई, हीरालाल मेघवाल, कृष्णा पूनिया, किशनाराम विश्नोई, महापौर कुंती देवड़ा, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, सईद अंसारी, शांति लाल लिम्बा, अयूब खान, गणपतसिंह चौहान, छोटूसिंह उदावत, समाजसेवी जसवंत सिंह कच्छवाह सहित अनेक गणमान्यो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मदेरणा की पत्नी जिला प्रमुख लीला मदेरणा, पुत्री ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा सहित अन्य परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की। कोविड के चलते मुख्यमंत्री करीब साल भर बाद जोधपुर अपने गृह जिले में आए हैं। शाम को मुख्यमंत्री जयपुर लौट गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राज्यपाल ने दिलाई संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

September 7, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026