कांग्रेस डूबता जहाज चाहने से कोई नहीं बन जाता मुख्यमंत्री-वसुंधरा
जोधपुर, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि चाहने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता है। इसके लिए 36 कौम का प्यार चाहिए होता है। कांग्रेस डूबता जहाज है, उसमें गुटबाजी उनकी समस्या है। बसुंधरा राजे आज जोधपुर से रवाना होने से पहले मीडिया से मुखातिब हुई। कांग्रेस में गुटबाजी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह उनकी प्रोब्लम है। मुझे लगता है कांग्रेस डूबता जहाज है। भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए कई दावेंदारों के सवाल पर कहा कि किसी के चाहने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता है, इसके लिए 36 कौम का प्यार चाहिए होता है।
वसुंधरा राजे ने कहा कि उनकी बहू बीमार रहने की वजह से वे राजनीति में सक्रिय नहीं हो पाई। इसके बाद वे उठकर रवाना हो गई। कुछ क्षण मीडिया से बातचीत के बाद वे जयपुर के लिए प्रस्थान कर गई। वे गुरूवार को जोधपुर पहुंची थी और रात्रि विश्राम भी यहां पर ही किया। उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी के निधन और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर परिवारों को शोक संवेदना प्रकृट करने आई थी। उनके जोधपुर आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह नजर आया था। जोधपुर में मीडिया से दूरी बनाए रखने वाली राजे ने आज कुछ क्षण मीडिया को भी दिया। इसका अलग से अंदाज लगाया जा रहा है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews