Doordrishti News Logo
  • फोटो एवं हस्ताक्षर को भेजे एफएसएल जांच के लिए
  • गिरफ्तारी नहीं

जोधपुर, प्रदेश भर में रविवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट का आयोजन हुआ था। कमिश्ररेट की तीन थाना पुलिस ने तीन प्रकरण दर्ज करते हुए दो छात्राओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। मगर दो परीक्षार्थी संदेह के घेरे में रहे। परीक्षा समाप्ति के बाद उनसे पूछताछ की गई। उनके फोटो एवं हस्ताक्षर सही नहीं मिलने पर पूछताछ की गई। पुलिस ने स्व. संंज्ञान लिया और मामला दर्ज किया। मगर एफएसएल जांच के बाद ही फोटो व हस्ताक्षर का पता लग पाएगा। दोनों छात्रों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि रविवार को रीट परीक्षा आयोजन के समय एक केंद्र सारण नगर नाका दो पर परीक्षा समाप्ति के बाद बाड़मेर के गिड़ा थानान्तर्गत बजरंग पुत्र कौशलाराम जाट एवं जालोर के चोढ़ा करड़ा निवासी सुनील पुत्र लालाराम विश्रोई को परीक्षा का संदिग्ध माना गया। इनके फोटो एवं हस्ताक्षर का मिलान सही नहीं लगने पर पूछताछ की गई। मगर वे फर्जी परीक्षार्थी थे, अभी नहीं कहा जा सकता है। फोटो एवं हस्ताक्षर को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे के कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की तरफ से उन्हेें संदिज्ध मान कर स्वत: संज्ञान लिया गया है। जांच एसआई नरपत सिंह की तरफ से की जा रही है। पुलिस दोनों छात्रों के मोबाइल को भी खंगालने में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026