Doordrishti News Logo
  • जेल चौराहा के पास में हुई वारदात
  • हेलमेट में थे बदमाश

जोधपुर, शहर के रातानाडा पुलिस थाना क्षेत्र जेल चौराहा के पास में अपनी पड़ौसन के साथ रात को टहल रही एक महिला के गले से पल्सर सवार दो युवक ढाई तोला चेन लूट कर ले गए। महिलाएं चिल्लाई तब तक बदमाश भाग निकले। आस पास सीसीटीवी भी नहीं है। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहना हुआ था। फिलहाल पुलिस ने लूट में केस दर्ज किया है।

रातानाडा पुलिस थाने के एएसआई सदाराम ने बताया कि सुभाष चौक स्थित सियाणा हाउस की रहने वाली राधारानी पत्नी अनिल सौनी रात को अपनी पड़ौसन के साथ खाना खाने के बाद टहलने निकली थी। तब केंद्रीय कारागाह के पीछे पुलिस लाइन के सामने वाली रोड चौराहा पर पीछे से एक पल्सर पर दो युवक आए और गले पर झपटा मारकर ढाई तोला वजनी चेन ले गए। इस चेन की अनुमानित कीमत सवा लाख रूपए है। दोनों युवकों ने हेलमेट पहना हुआ था। जिस वजह से वह हुलिया नही देख पाई। एएसआई सदाराम के अनुसार आस पास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026