गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत
- जमीन हड़पने का मामला
- पेट और सीने में दर्द के बाद किया गया जोधपुर रैफर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत। जैसलमेर जिला पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी प्रकरण में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया। मंगलवार को उसकी रिमाण्ड अवधि में तबीयत बिगडऩे के बाद जैसलमेर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया। आज सुबह उसकी यहां जोधपुर में उपचार के बीच मौत हो गई।
फिलहाल शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान जारी है। आरंभिक पड़ताल में मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जैसलमेर जिले के शहर कोतवाल प्रेमाराम विश्नोई के अनुसार कोतवाली थाने में नरेश कुमार के खिलाफ 7 जुलाई 2026 को मामला दर्ज हुआ था। परिवादी ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने धोखाधड़ी कर पोंग बांध विस्थापित को आवंटित की गई कीमती जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे हड़पने का प्रयास किया।
इस मामले में पुलिस ने 12 अक्टूबर को नरेश कुमार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 13 अक्टूबर को उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने आरोपी का पुलिस रिमांड मंजूर किया था।
प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप
सीने व पेट दर्द की दी शिकायत
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात करीब 8.15 बजे पूछताछ के समय नरेश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसने सीने और पेट में तेज दर्द होने की शिकायत की। स्थिति गंभीर होने पर पुलिस कर्मी उसे तुरंत राजकीय जवाहिर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे 108 एंबुलेंस से जोधपुर रैफर कर दिया।
बुधवार की सुबह मौत
नरेश कुमार का जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह करीब 5.45 बजे इलाज के बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस की तरफ से अब अग्रिम जांच की जा रही है। शव फिलहाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन के आने पर अग्रिम कार्रवाई जाएगी।
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

