यूटीबी नर्सिंग अधिकारियों के सेवा विस्तार की मांग
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),यूटीबी नर्सिंग अधिकारियों के सेवा विस्तार की मांग। राजस्थान यूटीबी-निविदा नर्सेज संघर्ष समिति द्वारा यूटीबी नर्सिंग अधिकारियों के सेवा विस्तार को लेकर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बीएस जोधा को ज्ञापन सौंपा गया।
समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में यूटीबी नर्सिंग अधिकारी आज प्रिंसिपल कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में बताया गया कि यूटीबी नर्सिंग अधिकारी लंबे समय से चिकित्सालयों में पूर्ण निष्ठा से सेवाएं दे रहे हैं और स्टाफ की कमी के इस दौर में सेवा समाप्त दिसंबर में होने से रोगी हित प्रभावित होगा।
कार्यक्रम के नाम में ढोलिडा शब्द के इस्तेमाल पर समाज ने जताई आपत्ति
इस दौरान प्रिंसिपल द्वारा यूटीबी नर्सिंग अधिकारियों की मांग को गंभीरता से सुना गया और सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सेवा विस्तार की अनुशंसा करते हुए लेटर को अग्रेषित किया गया। प्रिंसिपल के इस सकारात्मक आश्वासन पर समिति ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजस्थान यूटीबी-निविदा नर्सेज संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल सहित महेंद्रपालसिंह, दिनेश सिंह राजपुरोहित, सुभाष जोशी,दिनेश वैष्णव, लुंबाराम गोदारा,गणपत परिहार,तेजाराम मेघवाल,लुणाराम,नारायणसिंह राजपुरोहित,प्रेमलता,दीपक राजपुरोहित,सुनील चारण, धन्नाराम,शेषकरणसिंह,महेश, अरुणपालसिंह,महिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में यूटीबी नर्सिंग अधिकारी उपस्थित थे।
