आयुर्वेद विवि की शिक्षिका डॉ.वृशाली बारब्दे को मिला डिजाइन पेटेंट
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आयुर्वेद विवि की शिक्षिका डॉ.वृशाली बारब्दे को मिला डिजाइन पेटेंट। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविन्द सहाय शुक्ल की प्रेरणा से यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथिक जोधपुर के एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. वृशाली बारब्दे को एआई- आधारित उपचार मार्गदर्शक उपकरण के अभिनव डिज़ाइन हेतु भारत सरकार द्वारा डिज़ाइन पेटेंट प्रदान किया गया।
यह उपलब्धि उनके निरंतर अकादमिक समर्पण,नवाचार और बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान का परिणाम है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ.वृशाली बारब्दे ने ईश्वर का आभार जताया और इसे अपनी शैक्षणिक व शोध यात्रा का एक बड़ा मील का पत्थर बताया।
मगरा पूंजला में आर्य समाज का 90वां वार्षिकोत्सव 30 से
उन्होंने इस सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन,सहयोगियों, संस्थान,परिवारजनों और शुभचिंतकों के सतत प्रोत्साहन को दिया। डॉ. वृशाली बारब्दे ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज हित,होम्योपैथिक और विज्ञान के क्षेत्र में और अधिक प्रतिबद्धता के साथ अनुसंधान व नवाचार करने की नई प्रेरणा देता है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि अकादमिक जगत के साथियों को मौलिक सोच,नए आविष्कारों और बौद्धिक संपदा संरक्षण की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगी। डिज़ाइन पेटेंट मिलने पर विश्वविद्यालय परिवार,शिक्षकों ने डॉ. वृशाली बारब्दे को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
