Doordrishti News Logo

मगरा पूंजला में आर्य समाज का 90वां वार्षिकोत्सव 30 से

  • तीन दिन तक होंगे कार्यक्रम
  • बैनर व पोस्टर का विमोचन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मगरा पूंजला में आर्य समाज का 90वां वार्षिकोत्सव 30 से। मगरा पूंजला में आर्य समाज का 90वां वार्षिकोत्सव 30 अक्टूबर से मनाया जाएगा। यहां तीन दिन तक कार्यक्रम होंगे जिसके बैनर व पोस्टर का विमोचन समारोह रामदेव मंदिर प्रांगण मगरा पूंजला में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आर्य समाज मगरा पूंजला एवं बाबा रामदेव विकास समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से बैनर का विमोचन किया गया।
आयोजकों ने बताया कि आर्य समाज का गौरवशाली 90 वां त्रि-दिवसीय वार्षिकोत्सव 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक रामदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।

यूटीबी नर्सिंग अधिकारियों के सेवा विस्तार की मांग

इस अवसर पर वैदिक विद्वान आचार्य अंकित प्रभाकर अजमेर से तथा वरिष्ठ भजनोपदेशक पंडित नरेशदत्त बिजनौर उत्तर प्रदेश से पधार रहे हैं। यह आयोजन आर्य समाज मगरा पूंजला, बाबा रामदेव विकास समिति ट्रस्ट एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त सहयोग से सम्पन्न होगा।

विमोचन समारोह में उपस्थित सदस्यों ने वार्षिकोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी, युवा कार्यकर्ता एवं दोनों संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे।