Doordrishti News Logo

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

  • चालक पर लापरवाही का आरोप
  • बस का मुख्य गेट खुला होने से हुआ हादसा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत। शहर के करवड़ थाना क्षेत्र में आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान बीकानेर निवासी कृष्णा पी.माधवानी के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के पिता पुरुषोत्तम माधवानी की रिपोर्ट पर करवड़ थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

करवड़ थाने के हैड कांस्टेबल बनवारीलाल ने बताया कि पुरुषोत्तम माधवानी अपने पुत्र कृष्णा के साथ रात एक निजी बस में बीकानेर से नाथद्वारा के लिए रवाना हुए थे। रात करीब 1 से 1. 30 बजे के बीच करवड़ क्षेत्र में आईआईटी गेट नंबर-2 के पास कृष्णा बस में बने शौचालय की ओर गया था। शौचालय से लौटते समय बस का मुख्य गेट खुला होने के कारण वह चलती बस से नीचे गिर गया।

हादसे में उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक के पिता ने रिपोर्ट में बस चालक पर तेज गति और लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल करवड़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।