Doordrishti News Logo

लगातार दूसरे दिन चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड में लूट

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन एक युवक महिला के हाथ से बैग झपट कर ले गया। रात को मां बेटी पीहर जा रही थी। तब यह घटना हुई। इससे एक दिन पहले भी ड्यूटी से लौट रही महिला के हाथ से बैग छीना गया था। पुलिस दोनों ही मामलों में आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल स्कूटी के रंग और बदमाश के हुलिए के आधार पर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि भीतरी शहर में वीर मोहल्ला स्थित गंगलाव की पोल की रहने वाली योगिता जोशी पत्नी सुशील जोशी की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमेें बताया कि वह रात को अपनी पुत्री के साथ अपने पीहर चौहाबो जा रही थी। स्कूटी खुद योगिता चला रही थी। पीछे बैठी बेटी के हाथ में बीच में एक पीले रंग का बैग था। यह लोग जब चांदविलास-तोषनीवाल अस्पताल के बीच पहुंचे तब पीछे से एक सफेद रंग की स्कूटी पर आए बदमाश ने बैग को खींच लिया। बैग लेकर वह फर्राटे से भाग निकला। मां बेटी कुछ समझ पाती उससे पहले वह बदमाश भागने में सफल हो गया।

बैग में नामी कंपनी का मोबाइल, पेपर, कपड़े एवं एक हजार रूपए थे। पुलिस ने बताया कि घटना में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाश का पता लगाया जा रहा है। इस घटना से एक दिन पहले भी एक महिला का बैग छीना गया था। उसमें भी स्कूटी सवार की कारस्तानी थी। पुलिस अब दोनों घटनाओं को जोड़ कर देख रही है। रातानाडा में दासपा हाऊस रोड पर महिला की चेन लूटी जा चुकी है। शहर में दो दिन में लूट की तीन घटनाएं हो गई है।ये भी

ये भी पढें – अनुराधा अरोड़ा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें

Related posts: