Doordrishti News Logo

जम्मूतवी एक्सप्रेस से नीचे गिरे दो युवकों की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जम्मूतवी एक्सप्रेस से नीचे गिरे दो युवकों की मौत। जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे दो युवक ट्रेन से नीचे गिर गए। इसकी वजह से दोनों घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार जम्मूतवी एक्सप्रेस में दो युवक जतीपुरा ओसियां निवासी जितेंद्र पुत्र राणाराम मेघवाल और हानिया ओसियां निवासी भूपेंद्र पुत्र खीमाराम यात्रा कर रहे थे। दोनों युवक जाजीवाल बनाड़ स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को स्पेशल टीम ने पकड़ा

दोनों युवक मजदूरी करते थे। बनाड़ पुलिस ने बताया दोनों मृतकों के शव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए गए। परिजनों की ओर से मर्ग दर्ज करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की तलाश कर रही है।