नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस का व्हील लॉक अभियान
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस का व्हील लॉक अभियान। त्योहारी सीजन को देखते हुए कमिश्ररेट की यातायात पुलिस इन दिनों सख्त नजर आ रही है। दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण हटाने के साथ अब नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
फैक्ट्री श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत
गुरुवार को भीड़भाड़ वाले भीतरी शहर में व्हील लॉक अभियान छेड़ा गया है। पुलिस ने कई वाहनों के व्हील लॉक की कार्रवाई कर चालान बनाए है। कार्रवाई डीसीपी शाहीन सी के निर्देश पर की गई है। डीसीपी शाहीन सी.(यातायात व मुख्यालय) और डीसीपी शालिनी राज (यातयात) के निर्देश पर यातायात पुलिस ने भीतरी शहर में सख्ती शुरू कर दी है।
सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने घंटाघर से नई सडक़ तक गलत पार्किंग करने वाले वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि घंटाघर,नई सडक़ क्षेत्र में जाम की स्थिति को देखते हुए नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

