Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिल की ग्रामीण पुलिस ने दो पिकअप वाहन से 251 कार्टन अवैध शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बोरूंदा थाना पुलिस ने पकड़े गए शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि अवैध शराब की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिल के पंवार व वृताधिकारी भूपेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में बोरूंदा थानाप्रभारी मुकेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर सरहद बोरूंदा में पुरानी पुलिस चौकी व शिवशक्ति फैक्ट्री के पास से दो अलग-अलग पिकअप वाहनों से कुल करीब 251 कार्टन अवैध शराब बरामद करते हुए शराब तस्कर बाडमेर जिले के धोरीमन्ना थानान्तर्गत मंडो की बेरी, भूणीया निवासी दिनेश पुत्र मोहनलाल विश्नोई और बाडमेर जिले के रामसर थानान्तर्गत विश्नोईयों का तला निवासी तुलसाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब तस्कर दिनेश व तुलसाराम के खिलाफ बोरूंदा थाने में राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढें – धर्म शब्द की व्याख्या

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026