12 में कांग्रेस व 6 में भाजपा प्रधान, 2 में आरएलपी व 1 निर्दलीय निर्वाचित

  • लीला मदेरणा जोधपुर की जिला प्रमुख निर्वाचित
  • मदेरणा को 21 व भाजपा की चम्पादेवी को 16 मत मिले
  • आज उप जिला प्रमुख व उप प्रधान के चुनाव होंगे

जोधपुर, जिलापरिषद के जिला प्रमुख के सोमवार को कलेक्ट्रेट के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में हुए चुनाव में कांग्रेस की लीला मदेरणा जिला प्रमुख निर्वाचित हुई। मदेरणा को 21 व भाजपा की चम्पादेवी को 16 मत प्राप्त हुए। जिला कलक्टर व रिर्टनिंग अधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने मदेरणा को जिला प्रमुख पद की शपथ दिलाई व प्रमाण पत्र प्रदान किया।

12 में कांग्रेस प्रधान

जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट के राजीव गांधी सेवा केन्द्र के प्रथम तल पर जिला परिषद की प्रातः 10 बजे बैठक के बाद 11 बजे तक जिला प्रमुख चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र भरे गये। उन्होंने बताया कि सायं 3 से 5 बजे तक मतदान के बाद मतों की गणना की गई जिसमें कांग्रेस की मदेरणा को 21 मत व भाजपा की चम्पादेवी को 16 मत प्राप्त हुए। प्राप्त मतों के आधार पर कांग्रेस की लीला मदेरणा को जिला प्रमुख पद के लिए विजयी घोषित किया गया।

12 में कांग्रेस प्रधान

प्रधान पदों के यह रहे परिणाम

जिले में 21 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए चुनाव हुआ जिसमें 12 में कांग्रेस व 6 भाजपा व 2 आरएलपी व एक निर्दलिय प्रधान निर्वाचित हुए। चुनाव के मतों की गणना के बाद पंचायत समिति फलौदी में कांग्रेस के उमरदीन, पंचायत समिति बाप में निर्दलिय मौन कंवर, पंचायत समिति लोहावट में कांग्रेस की गीता देवी, पंचायत समिति बापिणी में कांग्रेस के बस्तीराम, पंचायत समिति ओसियां में भाजपा की बदन कंवर, पंचायत समिति तिंवरी में भाजपा की नीलम मेघवाल, पंचायत समिति केरू में भाजपा की अनुश्री, पंचायत समिति लूणी में कांग्रेस की वाटिका राजपुरोहित, पंचायत समिति धवा में भाजपा के गोविन्दराम, पंचायत समिति चामू में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की गुड्डी देवी,

12 में कांग्रेस प्रधान

पंचायत समिति आउ में कांग्रेस की आशी, पंचायत समिति बिलाड़ा में भाजपा की प्रगति कुमारी राठौड़, पंचायत समिति भोपालगढ में कांग्रेस की शांति, पंचायत समिति बालेसर में कांग्रेस की पुष्पा कंवर, पंचायत समिति शेरगढ में कांग्रेस के श्रवण सिंह जोधा, पंचायत समिति देचू में भाजपा के सिमरथा राम, पंचायत समिति घंटियाली में कांग्रेस की परमेश्वरी(लाॅटरी से निर्णय), पंचायत समिति मण्डोर में कांग्रेस की सूरता, पंचायत समिति सेखाला में कांग्रेस के रावलराम सुथार, पंचायत समिति बावडी में आरएलपी की अनिता चौधरी, पंचायत समिति पीपाड़ शहर में कांग्रेस की सोनिया जयन्त चौधरी प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की अभी एप्लिकेशन डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

प्रधान पद के उम्मीदवार व प्राप्त मत

फलोदी-कांग्रेस उमरदीन 14, निर्दलिय आमदीन 1 व निर्दलिय करनाराम 1 मत, शेरगढ-कांग्रेस श्रवण सिंह जोधा -13, भाजपा गुलाब कंवर-2, सेखाला-कांग्रेस रावलराम-8, भाजपा कालूराम 7 मत,पीपाड़ शहर-कांग्रेस सोनिया 13, भाजपा-भीयाराम 10,बाप-निर्दलिय मौन कंवर-9, कांग्रेस पूनम कंवऱ-8, बावड़ी- आरएलपी- अनिता चौधरी-11,कांग्रेस शारदा-10,मंडोर-कांग्रेस सूरता-11,भाजपा गीता-6, ओसिंया-भाजपा बदनकंवर- 12, कांग्रेस कानाराम-11,लोहावट- कांग्रेस गीता-11 मत, निर्दलिय धन्नी देवी 8 मत,घंटियाली-कांग्रेस परमेश्वरी 7 मत,भाजपा पुष्पा-7 मत,बापिणी- कांग्रेस बस्तीराम-8 मत,भाजपा किसनाराम 6 मत,केरू-भाजपा अनुश्री 9 मत, कांग्रेस पार्वती देवी 6 मत,धवा-भाजपा गोविन्दराम 12, कांग्रेस मोरी देवी 4 मत,तिवंरी- भाजपा नीलम मेघवाल 14 मत, कांग्रेस झम्मूदेवी 9 मत बिलाड़ा- भाजपा प्रगति कुमारी राठौड़ 11 मत कांग्रेस सोवनी देवी 8 मत, देचू- भाजपा सिमरथा राम 9 मत, कांग्रेस निजरोदेवी 8 मत लूणी- कांग्रेस वाटिका राजपुरोहित 13 मत, भाजपा धर्मी 12 मत,चामू- आरएलपी गुड्डी 10 मत, कांग्रेस बिदामी 5 मत,आऊ-कांग्रेस आशी 8 मत, भाजपा नरतप सिंह राठौड़ 7 मत,भोपालगढ- कांग्रेस शांति 10 मत, निर्दलिय विमला चौधरी 6 मत, आएलपी ब्रह्मा कुमारी 5 मत,बालेसर-कांग्रेस पुष्पा कंवर 13 मत, भाजपा अन्नु कंवर 8 मत।

उप जिला प्रमुख व उप प्रधान के चुनाव आज

जिला परिषद के उप जिला प्रमुख व पंचायत समितियों के उप प्रधान के चुनाव मंगलवार 7 सितम्बर को होंगे। उप जिला प्रमुख का चुनाव राजीव गांधी सेवा केन्द्र जिला कलेक्ट्रेट में व उप प्रधान के चुनाव पंचायत समितियों के कार्यालय व 5 पंचायत समिति धवा, केरू, चामू, आउ व घंटियाली में उप प्रधान के चुनाव वहां के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में संपन्न होंगे।

ये भी पढें – मेडिकल कॉलेज विद्यार्थियों ने किया पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन

दूरदृष्टिन्यूज़ की अभी एप्लिकेशन डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Similar Posts