Doordrishti News Logo

सीने में हुआ दर्द,अस्पताल में भर्ती

जोधपुर, पाली के पूर्व सांसद और जिला प्रमुख पद की प्रत्याशी रही मुन्नी देवी के पिता बद्रीराम जाखड़ की मतदान प्रक्रिया के दौरान तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने की शिकायत पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी कुछ जांचें की गई। उल्लेखनीय है कि उनकी बेटी मुन्नी देवी गोदारा को कांग्रेस द्वारा जिला प्रमुख पद का प्रत्याशी नहीं बनाए जाने पर वह सुबह से ही क्षुब्ध और परेशान दिखाई दे रहे थे।

वे पिछले कई दिनों से अपनी बेटी को जिला प्रमुख बनाने के लिए पूरी जोर लगाए हुए थे। बेटी को जिला प्रमुख का टिकट दिलाने में नाकाम रहने वाले जाखड़ का शुगर लेवल अचानक काफी कम हो गया और उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया था। करीब चार बजे वे कुछ असहज महसूस करने लगे थे,तो परिजन उन्हें कमला नगर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने कहा कि चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। इलाज के साथ पर्याप्त आराम करने से उनकी तबीयत में सुधार हो जाएगा। अब उन्हें आराम है।

ये भी पढें – पीटीईटी 8 को, तैयारियां पूरी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: