Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के बोरानाडा स्थित धना भगत मंदिर के पास में 31 जुलाई की रात को एक सैनेट्री की दुकान से पाइप के 15 बंडल चुराने के आरोप में पुलिस ने दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया है।

बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल विश्रोई ने बताया कि घटना में लुणावास कलां झंवर निवासी कानाराम पुत्र नरपतराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसकी एक सैनेट्री की दुकान धनाभगत मंदिर के पास में है। इसमें से 31 जुलाई की रात को अज्ञात चोर 15 पीवीसी पाइप के बंडल चुराकर ले गए। घटना में कर्मचारियों पर संदेह जताया गया था। प्रकरण में जांच कर रहे एएसआई राजाराम ने अब कर्मचारी बड़लिया झंवर निवासी बाबूराम पुत्र मानाराम जाट एवं बाड़मेर के अराबा निवासी सुरेश पुत्र सुरजाराम जाट को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानेदेही पर पुलिस ने चोरी के पाइप को जब्त किया। अग्रिम पड़ताल जारी है।

ये भी पढें – फ्रैंड रिक्वेस्ट भेज कर युवक को ठगने लगी शादीसुदा, 3 लाख रूपए ऐंठे

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026