जोधपुर, भाजपा शीर्ष नेर्तत्व और भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात दक्षिण की महिला मोर्चा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ ज्ञापन दिया गया। भाजपा जिला मिडिया संयोजक रमेश बिश्नोई ने बताया की राज्य मे बढ़ रही लूट मार आये दिन बलात्कार, हत्या, अपहरण की घटनाओं,राजस्थान की कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफ़ी, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार व राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुश्री पुनिया के नेर्तत्व में एडीएम जोधपुर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण

जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अनुश्री पुनिया ने कहा की आज मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के बावजूद जोधपुर में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। लूट मार, हत्याएं और महिलाओं के साथ अत्याचार, बलात्कार अपहरण की घटनाएं आम बात हो गई हैं। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि महिलाओं के साथ अत्याचार रोकें नहीं तो कुर्सी छोड़ दें।
ज्ञापन देने वालों में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ज्योति जाणी, भाजपा देहात दक्षिण जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुश्री पुनिया, बिलाड़ा निवर्तमान प्रधान सुमिता बिश्नोई, पूर्व जिला प्रमुख अमिता चौधरी, उर्मिला रामावत, जिला कार्यसमिति सदस्य ओम सिंह शूटर, रवि नैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढें – एक दिवसीय ओरियंटेशन ट्रेनिंग आयोजित

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews