Doordrishti News Logo

जल जीवन मिशन : केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली, जल जीवन मिशन के अंतर्गत केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर तथा गांदरबल ज़िलों में 100 प्रतिशत घरों में नल कनेक्शन मुहैया कराने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। जोधपुर भाजपा मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करके यह जानकारी दी और कहा कि यह उपलब्धि हर्ष का विषय है। शेखावत ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कुल 18,15,909 ग्रामीण आवास हैं। 15 अगस्त 2019 में केवल 5,75,466 घरों में नल से जल की सुविधा थी। जल जीवन मिशन के तरह अब तक 8,67,072 घरों में नल कनेक्शन लगाया जा चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू और कश्मीर जैसे भौगोलिक रूप से दुर्गम क्षेत्र में इस लक्ष्य की प्राप्ति वर्ष 2024 तक देश के हर घर में पेयजल आपूर्ति के संकल्प के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने दोनों जिलावासियों समेत इस लक्ष्य को प्राप्त करने वाली टीम को बधाई दी।

Related posts:

दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार

March 2, 2026

रेलवे अस्पताल में हाई रिस्क मरीज की नाक की गांठ का सफल ऑपरेशन

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

जोधपुर मंडल के चौदह रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी पंद्रह पार्सल स्कैनर मशीनें

February 27, 2026

विनिमा जांगिड़ को आरपीएससी साक्षात्कार में प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान

February 27, 2026

पार्श्वनाथ सिटी में पानी की समस्या का समाधान

February 25, 2026

रक्तदान प्रकृति का अनमोल तोहफा जिससे हम किसी की जान बचा सकते हैं: डीआरएम

February 25, 2026

जेडीए में 150 भूखंडों की ई नीलामी प्रक्रिया आज से

February 25, 2026