Doordrishti News Logo

रामनगर, नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड का द्विवार्षिक महाअधिवेशन बड़े धूमधाम से मनाया गया तथा यूनियन की नई प्रदेश कार्यकारिणी  की घोषणा की गई। नगर पालिका ऑडिटोरियम हॉल में संपन्न हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सल्ट रंजीत सिंह रावत ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को समाज के सामने सही तथ्यों को उजागर करना चाहिए। आज बदलते जमाने के साथ- साथ मीडिया का सशक्त होना भी जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के आने के बाद मीडिया की

जिम्मेदारी बढ़ गई है। चौथे स्तंभ को अपना कर्तव्य ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए। उन्होंने कहा एनयूजे उत्तराखंड की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन चाहे कोई भी हो वह समाज की दशा और दिशा बदल सकता है। इसलिए पत्रकारों का प्रमुख संगठन एनयूजे उत्तराखंड पर सभी को बेहतर से बेहतर करने का भरोसा सभी पत्रकारों को है। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि एआरटीओ विमल पांडे ने पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह सेवानिवृत्त होने के बाद पत्रकारिता से अवश्य जुड़ेंगे। पूर्व में उन्हें भी पत्रकारिता करने का मौका मिला था। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल, डॉक्टर प्रतिभा कोली, डॉक्टर नीधि पाण्डेय, अमिता लोहनी ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व महाअधिवेशन में नई प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा की गई। सुरेश पाठक को प्रदेश अध्यक्ष, अरुण मोगा को प्रदेश महासचिव चुना गया। डॉक्टर मदन मोहन पाठक एवं अजय सरल को प्रदेश उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष

पद के लिए दया जोशी, सचिव हरपाल सिंह एवं सुरेंद्र लटवाल को चुना गया। संगठन मंत्री संदीप पांडे, सुनील शर्मा, प्रचार मंत्री अखिल जोशी ‘आजाद’, गिरीश सिंह बिष्ट चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप मरियानी, महफूज आलम, धन सिंह, त्रिलोक चंद भट्ट, श्रवण कुमार कश्यप, गीता चौहान, मनोज राय चुने गए। द्विवार्षिक महाअधिवेशन में साहसी बालक सन्नी, चौकीदार बालाराम, पूनम गुप्ता, विनोद पपनै, डॉ ज़फर सैफी,कैलाश सुयाल ईटी वी,चंद्रसेन कश्यप,तारा चंद घिडियाल,भुवन डंगवाल सभासद (तहसील),शाहिद हुसैन सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द भट्ट ने सभी नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी के साथ कार्य करने को कहा। कार्यक्रम में रामनगर इकाई के अध्यक्ष उधम सिंह राठौर ने सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया। इस दौरान महासचिव गणेश कुमार गगन, उपाध्यक्ष शीशपाल सिंह, सचिव विनोद कोहली, संगठन मंत्री रोशनी पांडे, कोषाध्यक्ष सलीम अहमद, प्रचार मंत्री डूंगर सिंह कन्याल, प्रेम शर्मा, शादाब आलम, नदीम बिट्टू, फरीद कुरैशी आदि मौजूद थे। संचालन अनिल अग्रवाल खुलासा ने किया। द्विवार्षिक अधिवेशन में निवर्तमान अध्यक्ष त्रिलोकचंद भट्ट ने पत्रकार पेंशन, पत्रकार सुरक्षा कानून, तथा पत्रकारों को राजकीय कर्मचारियों की भांति चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने की मांग सदन के समक्ष रखी, जिस पर सभी ने एकमत होकर सहमति जताई। भट्ट ने कहा कि करोना काल में पत्रकारों के ऊपर लगे मुकदमे वापस लिए जाएं।

Related posts:

बिना सनातन संस्कृति के भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती

September 21, 2026

रविवार को अवकाश के बावजूद हाईकोर्ट में हुई विशेष सुनवाई

September 21, 2026

बच्चों ने अपनी कल्पना को कूंची से कैनवास पर किया साकार

September 21, 2026

भारत और जापान के वायुसेना प्रमुखों ने तेजस में साथ भरी उड़ान

September 21, 2026

रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

September 20, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

September 20, 2026

भारत समन्वय धाम में श्रद्धापूर्वक मनाया सदगुरु प्राकट्य उत्सव

September 20, 2026

राज-एसिकॉन 2026 में जुटे देशभर के विशेषज्ञ एंडोक्राइनोलॉजिस्ट

September 20, 2026

भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को बनाया प्रत्याशी

September 19, 2026