Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर विधायक मनीषा पंवार ने जोधपुर शहर के विभिन्न लम्बित विकास कार्यों को लेकर की जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह से चर्चा।
जोधपुर विधानसभा क्षेत्र के भीतरी शहर में भूजल की समस्या के निराकरण को लेकर शहर विधायक ने कलक्टर से चर्चा करते हुए कहा कि बावडी, ट्यूबवेल व पानी की मोटरों से व्यर्थ बह रहे पानी को शहर वासियों को वितरित करने से पानी की समस्या का समाधान भी होगा व शहरवासियों को दैनिक क्रियाओं हेतु पानी भी उपलब्ध हो पायेगा।

भीतरी शहर में मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा में पेडल स्टोन सड़कों को बनाने की घोषणा की है व इसके लिए बजट स्वीकृत होकर टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है लेकिन भीतरी शहर की सीवरेज समस्या का समाधान करने से पूर्व सड़क निर्माण होने से भविष्य में सड़क क्षतिग्रस्त व सड़क पर गन्दे पानी की समस्या जस की तस बनी रहेगी।

इसलिए संबंधित सभी विभागों से सामंजस्य बनाकर सड़क निर्माण से पूर्व सीवरेज व पानी की समस्या का समुचित समाधान करने की लिये विचार विमर्श किया। राजकीय रेजिडेन्सी चिकित्सालय में आधुनिक व उच्च स्तर की सुविधाएं विकसित करने के लिये बजट का समुचित उपयोग करने, भामासाह के माध्यम से डायलिसिस मशीन लगाने व सर्वेण्ट क्वार्टर बनाने की लिए भूमि की उपलब्धता करवाने को लेकर चर्चा की गई।

Grab before ends👆

जोधपुर हेरिटेज के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पचेटिया हिल व बाईजी के तालाब को विकसित करने व कार्य प्रगति में आ रही बाधाओं को दूर कर व इन प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द धरातल पर मूर्त रूप प्रदान करने के संबंध में विधायक पंवार ने कलक्टर को अवगत करवाया।

जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर एवं मौका निरीक्षण कर तत्काल समस्या समाधान करने व रूके हुए प्रोजक्ट को तत्काल प्रभाव से शुरू करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। विधायक को विश्वास दिलाया कि जल्दी इन समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

>>> जिला कलेक्टर ने बरसाती नालों के सफाई कार्य का लिया जायजा

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026