जोधपुर, शहर की बासनी पुलिस ने मधुबन हाऊसिंग बोर्ड में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां लगने पर छापा मारा। जहां से कुछ महिलाओं ओर पुरूषों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

See the great offers ☝️

बासनी पुलिस ने बताया कि मधुबन हाऊसिंंग बोर्ड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां चलने की शिकायतें बार बार मिल रही थी। इस पर पुलिस आज दिन में वहां पहुंची। तब घर में कुछ महिलाएं एवं पुरूष मिले। तब उन्हें पकड़ कर थाने लाया गया। सभी को शांतिभंग में हिरासत में लिया गया। जहां बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

>>> हत्याकांड का तीन साल से फरार चल रहा तीन हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार