Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्ररेट की बासनी, सदर कोतवाली और जिला पूर्व की डीएसटी टीम ने अलग अलग स्थानों पर जुआरियों की धरपकड़ करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर 22 हजार से ज्यादा रूपए जब्त किए। बदमाशों के खिलाफ जुआ अधिनियम में केस बनाया गया है।

जुआरियों गिरफ्तार धरपकड़

बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि बासनी कंटेनर डिपो पोस्ट ऑफिस के पीछे कुछ लोगों द्वारा जुआ खेलने की शिकायत मिलने पर पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से देवनगर थानान्तर्गत 2 छ 40 निवासी धर्मेंद्र सिंधी पुत्र आत्माराम, न्यू लोको कॉलोनी रातानाडा निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र कमलेश एवं मधुबन हाऊसिंग बोर्ड निवासी संजय पुत्र बालकृष्ण को गिरफ्तार करते हुए 11 हजार 240 रूपए जब्त किए।

इसी तरह जिला पूर्व की डीएसटी टीम एवं सदर कोतवाली थानाधिकारी हरिशचंद्र सोलंकी की गठित टीम ने घंटाघर कबाड़ख़ाना परिसर में जुआ खेल रहे नूरानी मस्जिद के पास में रहने वाले मोहम्मद इमरान, सिंधियों का बास मसूरिया निवासी मोहम्मद हुसैन, साइकिल मार्केट घंटाघर निवासी मोहम्मद हबीब, मेहबूब नगर बाड़मेर निवासी जाकिर हुसैन, निबंला रोड लूणी निवासी हितेंद्र सिंह, मगरापूंजला निवासी सुरेंद्र सिंह, बंबा मोहल्ला निवासी मोहम्मद इमरान एवं नवचौकिया खांडाफलसा निवासी ओमप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार कर 11 हजार 340 रूपए बरामद किए गए।

>>> तीन दिवसीय योग शिविर का समापन

Amazon
Click on image 👆

 

 

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026