Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के प्राथमिकता से निस्तारण पर जोर दिया जाए। जिला कलक्टर राजस्थान सम्पर्क, मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं, राइट टू सीएम, सीएम सेल से संबंधी प्रकरणों के संबंध में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए पेडिंग प्रकरणों के समयबद्धता से निस्तारण के संबंधित विभागों को निर्देश दे रहे थे।

6 माह पुराने प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण

जिला कलक्टर ने सभी विभागों के राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 6 माह से अधिक समय से लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारण के लिए कहा। उन्होंने नियमित रूप से इन प्रकरणों को देखने व उनके निस्तारण करने पर जोर देने को कहा।

उन्होंने जिन विभागों के प्रकरणों की अधिक पेंडेंसी है उनको विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शनिवार व रविवार को भी इन प्रकरणों को परेटर देखे ताकि इनमें बढोतरी ना हो। उन्होंने कहा कि अब कोरोना के मामले काफी कम हो गए, स्थिति सामान्य हो रही है, कोरोना के कारण काफी समय से इस पर कम ध्यान दिया गया, अब पूरा ध्यान दें।

 

बजट घोषणाओं के सम्बन्ध पर समय पर कार्य हो

जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई बजट घोषणाएं महत्वपूर्ण होती है, इसको प्राथमिकता से समय पर आगे बढाना होता है। उन्होंने कहा कि जोधपुर के संबंध में लगभग 200 घोषणाएं विभिन्न विभागों के संबंध में की हुई है।

Click image to know more 👆

उन्होंने कहा कि ज्योंहि बजट घोषणाएं होती हैै संबंधित विभाग उनके प्रपोजल की प्रतीक्षा किए बिना स्वंय अपनी तरफ से प्रपोजल बनकर भिजवाए, इसमें भूमि आवंटन, स्थान, स्थिति आदि के बारे में जानकारी का डाॅक्यूमेंट तैयार कर भेजे।

>>> पूर्व सरपंच स्व.लक्ष्मण राम चौधरी की 70वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

उन्होंने कहा कि प्रपोजल भेजने से लेकर वर्क  तक के कार्य की पूरी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि 1 माह में जितने कार्य स्वीकृत हो गये उनका शिलान्यास करा दें, लोकार्पण के कार्य भी बताएं ताकि लगातार विकास के कार्यो को गति मिलती रहे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को पुनः बजट घोषणाएं वापिस भेजी जा रही हैं, इसे देखें।

Grab best deals👆

मुख्य सचिव की वीसी से पहले प्रगति लाएं

जिला कलक्टर ने कहा कि 29 जून मंगलवार को मुख्य सचिव निरंजन आर्य की वीसी है उससे पहले सभी अपने-अपने स्तर पर रिव्यू करें, फील्ड वर्क ठीक करें, फील्ड विजिट करें व उसकी प्रोसिडिंग भी भिजवाएं। जिला कलक्टर ने राइट टू सीएम, सीएम सेल से संबंधित विभागवार पेडिंग मामलों की भी समीक्षा की व उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

>>> योग विद्या विश्व में भारत की पहचान- शेखावत

अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय मुकेश कुमार कलाल ने विभागवार पेडिंग प्रकरणों की जानकारी व अब तक निस्तारित प्रकरणों के बारे में बताया। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम राकेश कुमार गडवाल, महिपाल भारद्वाज, कुलसचिव जेएनवीयू चंचल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Amazon
Click on image 👆

 

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026