जोधपुर, सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा,भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योग समिति जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय ऑन-लाईन योग-प्राणायाम शिविर का आयोजन 19 जून से 21 जून तक किया गया।
परिषद अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर और सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा ने बताया कि इस शिविर में योग-गुरु डॉ गोपाल चन्द गाँधी, योग-गुरु लाल चन्द सिंधी और योग-गुरु लुणा राम भाटी द्वारा जूम एप पर लाईव प्रसारण किया गया। विभिन्न योग-प्राणायाम मुद्राओं का प्रयोग करके ऑनलाइन प्रसारण बी आर बिड़ला पब्लिक स्कूल प्रांगण से किया गया।

सह-सचिव अजय माथुर ने बताया की तीन दिवसीय योग- शिविर में परिषद सदस्यों के अलावा, अन्य लोगों ने योग-प्रणायाम का लाभ लिया। सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा ने शिविर के समापन पर डॉ गोपाल चन्द गांधी, लाल चन्द सिंधी और लुणा राम भाटी का माल्यार्पण और प्रश्स्ति-पत्र देकर तथा सिद्धार्थ बिड़ला का व्यवस्था हेतु आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
>>> आसाराम की सेहत में सुधार, ऑब्जर्वेशन के लिए कुछ दिन रखेंगे सामान्य वार्ड में

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

